पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब पर भारी पड़ीं हमारी बेटियां, ८ अंकों से दी मात

पंजाब पर भारी पड़ीं हमारी बेटियां, ८ अंकों से दी मात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चसेमीफाइनल-फाइनल के मुकाबले आज खेले जाएंगे
भास्कर न्यूज - जींद
कंडेला गांव में बुधवार को हरियाणा और पंजाब की महिला सर्कल कबड्डी टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें हरियाणा की टीम ने पंजाब की टीम को 8 अंकों से शिकस्त दी। हरियाणा के खिलाडिय़ों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए 22 अंक हासिल किए, जबकि पंजाब की टीम केवल 14 अंक ही जुटा सकी।
कंडेला गांव की खेल कमेटी द्वारा आयोजित ओपन सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 60 टीमें हिस्सा ले रही हैं। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले गुरुवार को होंगे।
दूसरे दिन हुए कड़े मुकाबले
कंडेला गांव में कराई जा रही ओपन प्रतियोगिता के लिए पूरे गांव के लोगों ने सहयोग दिया है। दूसरे दिन विशेष तौर पर हरियाणा और पंजाब की टीमों का मैच कराया गया। मैच देखने के लिए कंडेला और आसपास के गांवों से खूब भीड़ उमड़ी।
हर मैच में दर्शकों का जोश देखते ही बनता था। बुधवार को प्रदेश भर के कई क्षेत्रों से पहुंची टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। इनमें शाम को अहर ने धरोदी को 24-18 के अंतर से हराकर सेमीफाइनल
में जगह बनाई।