पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विजेता के सम्मान में रक्तदान शिविर १ को

विजेता के सम्मान में रक्तदान शिविर १ को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढिगाना में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता मंजू शर्मा का गांव में ग्रामीणों द्वारा एक फरवरी को स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। इसमें 150 से अधिक युवा व महिलाएं रक्तदान करेंगे। नंदगढ़ बारहा सिंगरोहा खाप के प्रधान एवं ढिगाना गांव के पूर्व सरपंच फकीरचंद ने बताया कि गांव के युवा परिषद के प्रधान सुभाष ढिगाना को यह पुरस्कार दो वर्ष पहले मिल चुका है, अब 12 जनवरी को लुधियाना में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में उनकी धर्मपत्नी मंजू शर्मा को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से नवाजा गया है।