पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आर्य स्कूल ने स्पैट में किया बेहतरीन प्रदर्शन

आर्य स्कूल ने स्पैट में किया बेहतरीन प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद - स्पैट के दूसरे चरण की प्रतियोगिता में आर्य स्कूल भंभेवा के विद्यार्थियों ने स्कूल व ब्लॉक का नाम रोशन किया है। बुधवार को अच्छे परिणाम पर खुशी जताते हुए विजेता बच्चों को स्कूल प्रशासन की ओर से पुरस्कृत किया। कोच सुरेंद्र कुमार व महाबीर ने बताया कि पिल्लूखेड़ा ब्लॉक के लगभग 1500 बच्चों ने स्पैट में हिस्सा लिया था। इनमें से ब्लॉक के 68 बच्चों ने दूसरे चरण को पास किया है, जिनमें अकेले आर्य स्कूल भंभेवा के 11 बच्चे शामिल हैं। प्राचार्य हकीमुद्दीन ने बताया कि उत्तीर्ण होने वाले बच्चों में सुमित, अन्नू, सागर, अंजू, अंजलि, अजय, फ्रूटी, आशिफ, आशीष, अक्षय, जन्नत आदि विद्यार्थी हैं।