- Hindi News
- शामलो कलां में इनामी कबड्डी प्रतियोगिता 8 से
शामलो कलां में इनामी कबड्डी प्रतियोगिता 8 से
जुलाना - गांव के प्रसिद्ध खिलाड़ी बलराज सिंह, जगमेंद्र सिंह व पं. राजबीर सिंह की याद में शामलो कलां गांव में सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 8 फरवरी से होगा। सरपंच सुरजीत मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आने वाली टीम को एक लाख रुपए व दूसरा स्थान हासिल करने वाली टीम को 71 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी डॉ. महेंद्र सिंह मलिक शामिल होंगे। महिला कबड्डी में विजेता को 15 हजार रुपए व दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 11 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। प्रतियोगिता में 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों की रेस भी होगी।