न्यायाधीश ने जेल में रखी मंदिर की नींव
जींद - जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतप्रकाश ने जिला जेल में गुरुवार को मासिक निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों की समस्याएं सुनी। इसके बाद जिला जेल में बने हैंडीक्राफ्ट, पेंटिंग्स, आध्यात्म केंद्र, बारबर शॉप, संगीतशाला, व राजयोग केंद्र का भी उन्होंने निरीक्षण किया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतप्रकाश, सीजेएम हरलीन ए शर्मा और जेल अधीक्षक डॉ. हरीश कुमार ने जेल के महिला वार्ड में महिला बंदियों के लिए अलग से मंदिर की नींव रखी गई। महिला बंदियों की कई दिन से मांग थी कि उनके लिए भी मंदिर की व्यवस्था की जाए।