पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फ्री हार्ट चेकअप कैंप नरवाना और जींद में

फ्री हार्ट चेकअप कैंप नरवाना और जींद में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद - पूर्व सैनिक सेवा परिषद इस बार जींद के साथ नरवाना में भी फ्री हार्ट चेकअप कैंप का आयोजन करेगी। 1 फरवरी को नरवाना के एलआईसी कार्यालय के पास ब्राह्मण धर्मशाला में और 2 फरवरी को जींद के दालमवाला अस्पताल में कैंप लगेगा। इस दौरान मेट्रो हार्ट इंस्टीट्यूट नोएडा के हृदय रोग विशेषज्ञों की टीम मरीजों का चेकअप करेगी। कैंप के आयोजक कर्नल डीके भारद्वाज और सूबेदार मेजर इंद्र सिंह भारद्वाज ने बताया कि कैंप में कार्डियोलॉजी, लैब और ईसीजी तथा इको की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।