पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इनेलो नेता बोले जींद के लोगों पर दर्ज मुकदमे लिए जाएं वापस

इनेलो नेता बोले-जींद के लोगों पर दर्ज मुकदमे लिए जाएं वापस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद - इनेलो ने जिला प्रशासन से मांग की है कि बिजली और पानी की किल्लत के दौरान लगे जाम के सिलसिले में शहर के लोगों पर दर्ज मामले शीघ्र वापस लिए जाएं।
दल के जिला पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह बरवाला के नेतृत्व में शहरी जिला प्रधान भगवानदास डीसी राजीव रतन से मुलाकात कर इस मांग को उठाया है। विधायक डॉ. हरिचंद मिड्ढा, पिरथी सिंह नंबरदार, प्रमेंद्र सिंह ढुल, कलीराम पटवारी भी साथ थे।
प्रतिनिधिमंडल ने डीसी से मुलाकात कर कहा कि 23 जनवरी को प्रशासन जींद द्वारा 200 लोगों पर नाजायज मुकदमे दर्ज किए हैं, उनको जल्द वापस लेने की मांग की।