- Hindi News
- शिविर में २२४ निशक्त मासूमों का स्वास्थ्य जांचा
शिविर में २२४ निशक्त मासूमों का स्वास्थ्य जांचा
जींद - स्वास्थ्य विभाग जींद तथा सर्व शिक्षा अभियान की ओर से जींद के सामान्य अस्पताल में निशक्तों तथा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए आयोजित किए गए जांच कैंप में गुरुवार को जींद ब्लॉक के बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
शिविर में कुल 224 बच्चे जांच के लिए पहुंचे। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. धन कुमार माहला, स्कूल हेल्थ के नोडल आफिसर डॉ. राजेश भोला, डॉ. अंशुल दलाल तथा सामान्य अस्पताल के अन्य चिकित्सकों ने कैंप के दौरान शिविर में भाग लेने वाले बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की।
नोडल अधिकारी ने बताया कि जरूरतमंद बच्चे कैंप में पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। कैंप में पहली कक्षा से 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। बच्चों को चश्में, हाथ व पांव के उपकरण, कानों के लिए हियरिंग मशीन तथा अन्य बच्चों को मेडिकल प्रमाण पत्र मुफ्त में दिए जाएंगे। कैंप में हर प्रकार की बीमारी से पीडि़त बच्चों का निशुल्क उपचार किया जा रहा है। इस अवसर पर कैंप में सर्व शिक्षा अभियान से पवन कुमार, दीपक कुमार, जयशंकर त्रिवाडी, सुरजीत सिंह सहित अन्य स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।
१५० बच्चों को दिए गए मेडिकल प्रमाण पत्र
जींद ब्लॉक से आए 224 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसमें 150 बच्चों को मेडिकल प्रमाण पत्र दिए गए, 20 बच्चों की आंखों की जांच कर चश्मे दिए गए। 71 बच्चों की हड्डियों की तथा 36 बच्चों की नाक, कान व गले की जांच की गई। कैंप में मानसिक रूप से कमजोर 73 बच्चों की जांच की गई।