- Hindi News
- एचटेट के लिए रोडवेज की बुकिंग शुरूसुविधापरीक्षार्थियों के लिए स्पेशल बसें चलाएगा रोडवेज, हरिया
एचटेट के लिए रोडवेज की बुकिंग शुरूसुविधापरीक्षार्थियों के लिए स्पेशल बसें चलाएगा रोडवेज, हरियाणा सरकार ने दिए निर्देश
भास्कर न्यूज - जींद
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा ((एचटेट)) में पहुंचने के लिए रोडवेज विभाग विशेष बसें चलाएगा। 1 व 2 फरवरी को एचटेट परीक्षा है। इसके लिए चलने वाली स्पेशल बसों के लिए रोडवेज ने बुकिंग शुरू कर दी है। जींद जिले से आठ से अधिक बसें जाएंगी। बुकिंग में परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ी तो बसों की संख्या भी बढ़ेगी। प्रदेश में 13 जिलों में परीक्षा केंद्र बने हैं।
भिवानी बोर्ड की तरफ से एचटेट परीक्षा के लिए दूर-दूर केंद्र निर्धारित किए हैं। ऐसे में परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की चिंता कम करने के लिए हरियाणा सरकार शिक्षा विभाग प्रधान सचिव सुरीना राजन ने एचटेट परीक्षार्थियों के लिए स्पेशल बसें चलवाने के लिए परिवहन विभाग को लिखा है। ऐसे में निर्देश जारी हुए हैं कि प्रत्येक जिले से रोडवेज विभाग परीक्षा केंद्रों से स्पेशल बसें चलाएगा। 1 फरवरी को साढ़े 10 से दोपहर एक बजे तक परीक्षा होनी है। ऐसे में रोडवेज की स्पेशल बसें परीक्षार्थियों को लेकर भी जाएंगी और उन्हें वापस भी लाएंगी। 2 फरवरी को साढ़े 10 से एक बजे तक और शाम 3 से साढ़े 5 बजे तक दो टाइम में परीक्षाएं हैं।