पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला बाल विकास और स्वास्थ्य योजनाओं की दी जानकारी

महिला बाल विकास और स्वास्थ्य योजनाओं की दी जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नरवाना
भारत निर्माण कार्यक्रम के जन सूचना अभियान के तहत धमतान साहिब में पत्र सूचना कार्यालय द्वारा भारत निर्माण जन सूचना अभियान का तीसरा व अंतिम दिन महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य योजनाओं के प्रचार-प्रसार के नाम रहा। मुख्य अतिथि एसडीएम भाल सिहं बिश्नोई ने उपस्थित जनसमूह से केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य व बाल विकास विभाग की सभी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्ïवान किया।
जिला स्वास्थ्य एवं कल्याण अधिकारी नरेंद्र अत्री ने केंद्र सरकार की राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम बारे में जानकारी दी। परिवार कल्याण के तहत जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं को प्रसव से पूर्व जांच तथा मुफ्तï प्रसव सुविधा के साथ-साथ निशुल्क एंबुलेंस सेवा भी मुहैया करवाने का प्रावधान किया गया है।
केन्द्र सरकार की जननी सुरक्षा योजना के तहत अनुसूचित जाति एवं बीपीएल परिवारों की महिलाओं को प्रसव उपरांत पांच सौ से सात सौ रुपए की वित्तीय सहायता दिए जाने का प्रावधान है । इसी मद में हरियाणा सरकार द्वारा अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1500 रुपए की अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है । हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मुफ्तïत चिकित्सा योजना के तहत सभी अस्पतालों में इलाज व दवाएं फ्री मुहैया कराने का प्रावधान है।



इसके अलावा महिलाओं को घरेलू हिंसा व यौन उत्पीडऩ की घटनाओं से सुरक्षा के उपाय बताए गए।। भारतीय रिज़र्व बैंक चंडीगढ़ के सहायक महाप्रबंधक, सरकार के एस भट्ïटी ने नकली नोटों के पहचान के चिन्हों बारे जागरूक किया तथा लोगों से गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के लुभावने प्रचार के झांसे में न आकर अपनी बचत राशि केवल बैंकों में ही जमा करवाने की अपील की। उन्होंने लोगों से पुराने व गंदे नोट जल्द बैंकों से बदलवाने का भी आह्ïवान किया । भारतीय मानक ब्यूरो के उत्तर क्षेत्रीय कार्यालय के निदेशक ललित मेहता ने दैनिक उपयोग की वस्तुएं बाजार से खरीदते समय भारतीय मानक ब्यूरो का चिन्ह व अन्य मानक तसदीक करने का आह्ïवान किया। उन्होंने आभूषण खरीदते समय हॉलमार्क चिन्ह अनिवार्य रूप से देख लेने के प्रति किया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यक र्ता सतबीर दबलैन ने स्वास्थ्य शिक्षा के स्वरूप एवं निरोग रहने के टिप्स दिए।

घरेलू हिंसा व यौन उत्पीडऩ की सुरक्षा के उपाय बताए