सत्य और अहिंसा में होती है ताकत : दनौदा
नरवाना - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर हिसार-नरवाना मार्ग पर रेलवे फाटक के पास युवा कांग्रेस नेता राममेहर दनौदा ने आयोजित कार्यक्रम में देश की आजादी में महात्मा गांधी की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। दनौदा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा दिखाए गए आदर्शों पर चलकर ही हम देश का विकास कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी हमेशा कहा कहते थे कि सत्य और अहिंसा में बहुत ताकत है और अहिंसा से हम दुश्मन का भी मन जीत सकते हैं। सत्य और अहिंसा बापू के दो हथियार थे और इन्हीं दो हथियारों से उन्होंने अंग्रेजों को भारत से बाहर खदेड़ दिया था।