पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल में बच्चों ने बापू को याद किया

स्कूल में बच्चों ने बापू को याद किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना - राजकीय माध्यमिक विद्यालय ईस्माइलपुर में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कविताएं पढीं और उनके द्वारा जीवन में की गई संघर्ष की दास्तान को बयान किया। इस अवसर पर अध्यापक जोगीराम चहल, प्रेम शास्त्री, हेडमास्टर रामफल खटकड़, सीमा, रितू, सुमित्रा, जगबीर, ज्योति, सुमन, रणधीर मोर, दलबीर मोर आदि रहे।