फैक्टरी का ताला तोड़ सामान चुराया
जींद - नरवाना रोड स्थित फैक्टरी का ताला तोड़कर रात को चोर घुस गए। चोरों ने यहां से कॉपर तथा एल्युमिनियम के एक लाख से अधिक कीमत के बंडल चोरी कर लिए। सूचना पर सदर पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पुरानी सब्जी मंडी निवासी पुष्पा गर्ग ने नरवाना रोड पर गांव अहिरका के निकट इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की फैक्टरी लगाई हुई है। बुधवार रात चोरों ने फैक्टरी का ताला तोड़ कर कॉपर तथा एल्युमिनियम के लाखों रुपए कीमत के बंडल चोरी कर लिए।
हांसी रोड पर दुकान में चोरी : पुराना हांसी रोड पर चोरों ने रात को इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का ताला तोड़कर 250 किलोग्राम तांबा, वायर तथा ढाई हजार रुपए की नगदी चोरी कर लिया। घटना का पता सुबह उस समय चला जब दुकान का मालिक श्यामलाल दुकान खोलने पहुंचा। दुकान पर लगे ताले टूटे हुए थे और अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था और कीमती सामान गायब थे।