- Hindi News
- दुकानों में ट्रक घुसाने का आरोपी चालक गिरफ्तार
दुकानों में ट्रक घुसाने का आरोपी चालक गिरफ्तार
अलेवा - कस्बे के मेन चौक स्थित दुकानों में ट्रक घुसाने के आरोपी सहारनपुर ((यूपी)) के धावन निवासी चालक आजाद सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दिए बयान में अलेवा निवासी दुकानदार मदन लाल ने बताया कि बुधवार सुबह रात का चौकीदार पहरेदारी के लिए चौक पर खड़ी एक रेहड़ी पर बैठा हुआ था कि जींद की ओर से आ रहा ट्रक दुकानों के अंदर जा घुसा। इससे दो दुकानों के शेड व रमेश सैनी की दुकान की आगे की दीवार गिरने के अलावा टेबल व अन्य सामान टूटने से दुकानदारों का लगभग 50 हजार रुपए का नुकसान हो गया था।