कार लूटने का आरोपी रिमांड पर
जींद - हैबतपुर गांव के पास रास्ता रोक कर एक व्यवसायी की होंडा सिटी कार को लूटने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को अदालत में पेश किया। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है। गांव निर्जन निवासी आजाद सिंह ने 21 जनवरी को सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि घर लौटते समय गांव हैबतपुर के निकट तीन युवकों ने रास्ता रोककर उसकी कार छीन ली और फरार हो गए। उन्होंने गांव बरसाना निवासी मोनू, जींद निवासी अनिरुद्ध मोर तथा अमित के खिलाफ केस दर्ज कराया था। अनिरुद्ध को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।