दहेज प्रताडऩा के आरोपी पति को जेल
जींद - दहेज प्रताडऩा के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुरुवार को अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। गांव नंदगढ़ स्थित भगवान नगर रोहतक रोड निवासी अनु देवी ने ११ जनवरी को शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी शादी ६ दिसंबर १९९८ को भगवान नगर रोहतक रोड निवासी दिलावर के साथ हुई थी। सुसरालीजन दहेज की डिमांड करने लगे थे। पुलिस ने पति दिलावर, ससुर विजय सिंह, सास फूली, रवि तथा सुनीता के खिलाफ मारपीट करने, दहेज प्रताडऩा तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया था।