पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुव्र्यवहार और धमकी देने का केस दर्ज

दुव्र्यवहार और धमकी देने का केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जींद
अदालत परिसर टी प्वाइंट पर एक व्यक्ति ने सदर थाना प्रभारी को रोककर दुव्र्यवहार किया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।
शहर थाना पुलिस ने सदर थाना प्रभारी की शिकायत पर व्यक्ति के खिलाफ दुव्र्यवहार, सरकारी कार्य में बाधा डालने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सदर थाना प्रभारी रोहताश सिंह ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एसपी ऑफिस से निकलकर वापस थाने की तरफ जा रहे थे।
उसी दौरान अदालत परिसर टी प्वाइंट पर गांव फरैण कलां निवासी महिपाल ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर महिपाल ने उन्हें बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी और वहां से चला गया।