- Hindi News
- अर्बन स्टेट में बाराह खाप की बैठक २ फरवरी को
अर्बन स्टेट में बाराह खाप की बैठक २ फरवरी को
जींद - बाराहा खाप ((राखी गढ़ी)) के जींद में स्थायी तौर पर रहने वाले सदस्यों की बैठक अर्बन एस्टेट में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि आगामी २ फरवरी को दीप होटल में बाराहा खाप के जींद में रहने वाले लोगों की बैठक होगी। इसमें बाराहा खाप ((राखी गढ़ी)) के जींद में स्थायी तौर पर रहने वाले कौथ कलां, कौथ खुर्द, नाडा, किन्नर, मिर्जपुर, मिलकपुर, खेड़ी रोज, राखी गढ़ी, बुड़ाना, गामड़ा, हैबतपुर, खेड़ी लोहचब, खेड़ी जालब, संगतपुरा व ढांडाखेड़ी के सदस्य भाग लेंगे। इस अवसर पर डॉ. बलबीर श्योराण, बिजेंद्र सिंह, समरजीत श्योराण, देवव्रत ढांडा, दिलबाग ढांडा,
शमशेर सिंह श्योराण व राजेश नाडा मौजूद रहे।