एचटेट परीक्षा केंद्र कम दूरी पर हो
भास्कर न्यूज - जींद
रेडियम मानव उत्थान सेवा समिति ने शास्त्री मार्केट में बैठक कर एचटेट ((हरियाणा टीचर्स इलिजीबिलिटी टेस्ट)) के परीक्षा केंद्रों को बदलने की मांग की। बैठक में सरकार द्वारा एचटेट की दो फरवरी को होने वाली परीक्षा के केंद्रों को अंबाला, यमुनानगर व करनाल में स्थापित करने की आलोचना की, क्योंकि विद्यार्थी वहां कम से कम चार घंटे का सफर करके परीक्षा केंद्रों में पहुंचेंगे जो विद्यार्थियों के लिए घातक है।
प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश खुराना ने कहा कि इन परीक्षा केंद्रों की दूरी यथासंभव कम की जाए ताकि विद्यार्थी जिनमें महिलाएं व कन्या हैं, उन्हें असुविधा न हो। इस मौके पर अमर आहुजा, जितेंद्र चुघ, दीपक खुराना व हरबंस लाल मौजूद रहे।
कहां से कहां के लिए बसें
बसों की व्यवस्था पूरी
निदेशालय से एचटेट परीक्षार्थियों के लिए स्पेशल बसें चलाने के निर्देश जारी हुए हैं। इसके लिए बसों की व्यवस्था कर ली गई है। बुकिंग शुरू कर दी गई है। स्पेशल बसें विद्यार्थियों को लेकर जाएंगी और वापस भी लाएंगी।
- राहुल जैन, जीएम रोडवेज जींद
जींद : अंबाला, करनाल, कैथल, यमुनानगर
अंबाला : चंडीगढ़ के लिए
भिवानी : फतेहाबाद, हिसार, कैथल, पानीपत
फरीदाबाद : गुडग़ांव, सोनीपत
फतेहाबाद : कैथल, रेवाड़ी
गुडग़ांव : पानीपत, सोनीपत
हिसार : अंबाला, कुरुक्षेत्र
झज्जर : फरीदाबाद गुडग़ांव
करनाल : चंडीगढ़
कैथल : यमुनानगर, चंडीगढ़
कुरुक्षेत्र : चंडीगढ़
महेंद्रगढ़ : गुडग़ांव, हिसार, रेवाड़ी
पंचकूला : अंबाला, कुरुक्षेत्र
पानीपत : यमुनानगर
रेवाड़ी : फरीदाबाद, हिसार
रोहतक : फरीदाबाद, गुडग़ांव
सिरसा : फतेहाबाद, हिसार
सोनीपत : करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, चंडीगढ़
यमुनानगर : अंबाला
मेवात : फरीदाबाद, रेवाड़ी
पलवल : फरीदाबाद, सोनीपत
1 और 2 फरवरी को 13 जिलों में होनी है परीक्षा