- Hindi News
- शिक्षक संघ की मांग, सुरक्षित रखी जाए ३२०६ अध्यापकों की नौकरी
शिक्षक संघ की मांग, सुरक्षित रखी जाए ३२०६ अध्यापकों की नौकरी
भास्कर न्यूज - जींद
हरियाणा राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक जाट धर्मशाला में गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक में इनेलो सरकार के दौरान लगाए गए 3206 जेबीटी अध्यापकों के भविष्य को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
इनकी नियुक्ति को जारी रखने की मांग शिक्षक संघ की ओर से की गई। जिला प्रधान विजय सहारण ने सरकार से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री ने अध्यापकों से वादा किया था कि 2000 में नियुक्त 3206 अध्यापकों के भविष्य का मामला कोर्ट से सरकार के पाले में आता है तो अध्यापकों को नाराज नहीं किया जाएगा। अध्यापकों को ज्यों का त्यों रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि 31 जनवरी को पानीपत में होने वाली संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक में आगामी नीतियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस मौके पर युद्धबीर सिंह, सुनील, रूपेंद्र सिंह, विनोद कुमार, धर्मबीर शर्मा आदि मौजूद थे।
सरकार करे फैसला
विजय सहारण ने कहा कि न्यायालय के फैसले के बाद अब सरकार को फैसला करना है कि इन अध्यापकों को रखा जाए या नहीं? प्राथमिक शिक्षक संघ हमेशा छात्र, शिक्षक एवं शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए कार्य करता रहा है।