पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौनी अमावस्या : सरोवर में लगाई डुबकी

मौनी अमावस्या : सरोवर में लगाई डुबकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद - माघ कृष्ण पक्ष की मौनी अमावस्या पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पवित्र सरोवरों में स्नान किया और पूजा कर मन्नतें मांगीं। पिंडारा तीर्थ पर पिंडदान कर पितरों की आत्मिक शांति के लिए अल सुबह से ही हजारों श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचे। मौनी अमावस्या पर मंदिरों में पूजा-पाठ कर पवित्र सरोवर में स्नान करने और दान करने का विशेष महत्व है। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने अपनी इच्छानुसार दान किया और मंदिरों में पूजा की।
मौनी अमावस्या को मानव रचना के सूत्रधार भगवान मनु के जन्म दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है। पं. विष्णुदत्त शास्त्री ने बताया कि मौनी अमावस्या संपूर्ण शक्ति से भरा दिन होता है। इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। इस दिन गाय, कुत्ता और कौवों के लिए भोजन निकालना विशेष फलदायी रहता है।