पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में पंकज सिंधू रहे टॉपर

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में पंकज सिंधू रहे टॉपर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद - इंडस इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन विद्यार्थियों ने केयू के एमटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के दूसरे सेमेस्टर में उपलब्धि हासिल की है।
छात्र पंकज सिंधू ने लगातार दूसरी बार यूनिवर्सिटी टॉप कर संस्थान का परचम लहरा है। उन्होंने 1200 में से 1045 अंक प्राप्त कर ये मुकाम हासिल किया है। संस्थान के दो अन्य विद्यार्थियों सुनीता देवी ने 1200 में से 990 अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान एवं 1200 में से 970 अंक प्राप्त कर अमित सैनी छठे स्थान पर रहे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित गर्ग ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनके जैसे विद्यार्थियों की लगन से ही आज संस्थान ने ये मुकाम हासिल किया है। संस्था के निदेशक सुभाष श्योराण ने तीनों को बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।