- Hindi News
- पांच साल बाद ब्राह्मण धर्मशाला व मंदिर के लिए जमीन मिली
पांच साल बाद ब्राह्मण धर्मशाला व मंदिर के लिए जमीन मिली
जुलाना - ब्राह्मण सभा जुलाना द्वारा कस्बे में धर्मशाला व परशुराम मंदिर के बनाने का सपना अब शीघ्र ही पूरा होने जा रहा है। पांच साल पहले सरकार से ब्राह्मण सभा ने धर्मशाला व मंदिर निर्माण के लिए नगरपालिका से जो 1 हजार वर्ग गज जगह मांगी थी उसको सरकार ने कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दे दी है।
कस्बे के जलघर के सामने खाली पड़ी नगरपालिका की जमीन पर धर्मशाला व परशुराम मंदिर बनाने को लेकर हलके की ब्राह्मण सभा पिछले पांच सालों से लगी हुई थी। इसके लिए ब्राह्मण सभा ने नगरपालिका प्रशासन को आवेदन सरकार की नीतियों के अनुसार जमीन देने की मांग की थी। नपा हाउस ने इसे काफी दिन पहले ही अपनी मंजूरी दे दी थी। इसके बाद इसे सरकार की मंजूरी मिलना बाकी था। बुधवार को ही कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी मिल गई है।
हलका कांग्रेस के सचिव कृष्ण बुआना, युवा कांग्रेस के हलका प्रधान रवींद्र कौशिक ने फैसला की सराहना करते हुए सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा व पूर्व विधायक आईजी शेरसिंह का आभार
जताया है।
ब्राह्मण सभा जुलाना की ओर से अब जल्द किया जाएगा निर्माण