पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस ने सिर्फ महंगाई बढ़ाई : ढुल

कांग्रेस ने सिर्फ महंगाई बढ़ाई : ढुल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जुलाना - इनेलो विधायक परमेंद्र सिंह ढुल का कहना है कि आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को प्रदेश में करारी शिकस्त मिलेगी। कांग्रेस के कुछ नेता चुनाव से पहले ही अपनी हार मान चुके हैं। विधायक ढुल गुरुवार को अपने डोर-टू-डोर जन संपर्क अभियान के दौरान हलके के बराह खुर्द गांव में आयोजित ग्रामीणों की नुक्कड़ सभाओं में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार झूठी घोषणाएं कर लोगों को बरगलाने में लगी हुई है। नौ साल के शासन काल में प्रदेश कांग्रेस सरकार ने जनता के लिए कुछ नहीं किया सिर्फ महंगाई बढ़ाने का काम किया है। इस अवसर पर उनके साथ विश्वनाथ शर्मा, आनंद लाठर, सत्यवान खटकड़, ईश्वर दलाल, जिला पार्षद मीनू शर्मा, गंगासिंह वाल्मीकि, चंद्रभान ईगराह, ताराचंद, सतबीर करसोला समेत कई पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।