पटेल की प्रतिमा के लिए लोहा एकत्र किया
जुलाना - भाजपा द्वारा गुजरात में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के नाम से स्थापित किए जाने वाली सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के लिए लोहे और मिट्टी का संग्रह करने का अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है। इसी को लेकर गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य शमशेर अहलावत के नेतृत्व में क्षेत्र के करसोला, मेहरड़ा, बुढ़ाखेड़ा, अकालगढ़ आदि में ग्रामीणों से लोहा एवं मिट्टी का संग्रह किया गया। इस मौके पर शमशेर अहलावत, उपाध्यक्ष महेंद्र लाठर, योगेंद्र,धर्मबीर दलाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।