पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसआई व उनके बेटे की मौत पर शोक जताया

एसआई व उनके बेटे की मौत पर शोक जताया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जुलाना - पानीपत के समीप बुधवार को सड़क हादसे मे हुई सब इंसपेक्टर दिलबाग सिंह व उनके एनआरआई बेटे की विक्रम की मौत से किला जफरगढ़ गांव में शोक छा गया है। गुरुवार को गांव के अनेक लोग व उनके परिजन मृतकों के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए करनाल पहुंचे और बाप बेटे की हुई आकस्मिक मौत पर शोक जताया। सब इंसपेक्टर किला जफरगढ़ गांव के रहने वाले थे और काफी दिनों से करनाल में ही उनकी पोस्टिंग थी। करनाल के कर्ण विहार में उन्होंने रिहायश की हुई थी। उनका एक भाई रामफल गांव में ही रह रहा है और वह रोडवेज में नौकरी करता है। बुधवार को ज्यों ही ग्रामीणों को बाप-बेटे की सड़क हादसे में हुई मौत की खबर मिली तो गांव में शोक छा गया।