पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन के ठहराव को दीपेंद्र से मिलेंगे यात्री

ट्रेन के ठहराव को दीपेंद्र से मिलेंगे यात्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जुलाना - लंबे समय से कस्बे के लोगों द्वारा जुलाना रेलवे स्टेशन पर अवध आसाम एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की जा रही है। लेकिन इसके बाद भी रेलवे प्रशासन इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। इस समस्या को लेकर 31 जनवरी को हलके में आ रहे सांसद दीपेंद्र हुड्डा से दैनिक यात्री संघ मिलेगा और इसके समाधान की मांग की जाएगी। दैनिक यात्री संघ के पदाधिकारी साधु राम, कुलदीप, सूरजमल, निरंजन, राजकुमार ने गुरुवार को बताया कि दैनिक यात्री जो दिल्ली तक अपडाउन करते हैं उनको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।