महात्मा गंगादास की प्रतिमा का अनावरण
जुलाना - सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में गुरुवार को महात्मा गंगादास का निर्वाण दिवस मनाया गया। इस दौरान हवन कर महाविद्यालय में भंडारा लगाया गया। इसमें अनेक श्रद्धालुओं ने शिरकत कर प्रसाद ग्रहण किया। महिलाओं व पुरुषों ने कस्बे में प्रभातफेरी भी निकाली। इसके बाद समाजसेवी राजकुमार बहबलपुर ने माहात्मा गंगादास की प्रतिमा का अनावरण किया। महाविद्यालय प्रांगण में मंत्रोच्चारण के साथ हवन-यज्ञ किया गया जिसमें कस्बे के अनेक लोगों ने आहुति डाली। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक बाबू राम सिंगला, अजय पंडित, दीनदयाल शर्मा, कैलाश सिंगला, अखिलधर द्विवेदी, जोगिंद्र शर्मा, धर्मबीर शास्त्री, राजेंद्र भी मौजूद रहे।