पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बापू को नमन, लिया सिद्धांतों पर चलने का प्रण

बापू को नमन, लिया सिद्धांतों पर चलने का प्रण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जींद
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि शहीदी दिवस के रूप में मनाई गई। लघु सचिवालय परिसर में लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आदम कद प्रतिमा के समक्ष प्रशासनिक स्तर पर कार्यक्रम हुआ। अधिकारियों और अन्य गणमान्य लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस भवन में भी सलामी दी गई।
इस मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा देश के अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में एडीसी जयबीर सिंह आर्य, एसपी बलवान सिंह राणा, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी एम जेड आर बदर, डीएसपी आदर्श दीप सिंह, जयनारायण, विजेंद्र लाठर, कमलदीप नैन, संजय शाहपुर, ईश्वर सिंह श्योकंद समेत अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल थे।
डीएवी स्कूल, मोतीलाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोल स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपिता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। एडीसी जयबीर आर्य ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। उन्होंने देश को बिना हथियार उठाए अहिंसा के रास्ते पर चल कर आजादी दिलवाई। आजादी के लिए चले लंबे संघर्ष से जुडऩे के लिए लोगो को प्रेरित किया। गांधी जी ने जीवनपर्यंत सच्चाई व ईमानदारी का निर्वहन किया। गांधी जी का सादा जीवन और उच्च विचार का संदेश आज जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। गांधी जी ने यह सिद्ध कर दिया कि सच्चाई व ईमानदारी के रास्ते पर चलकर भी अपना लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
मौन रखकर की शांति की कामना
हरियाणा पुलिस की टुकड़ी ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शस्त्र झुका कर सैन्य परम्परा के अनुरूप भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले तथा आजादी को सहेजकर रखने में अपनी शहादत देने वाले शहीदों को नमन किया गया। प्रात: 11 बजे कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में उपस्थित स्कूली बच्चों व जन साधारण को गांधी जी तथा स्वतंत्रता सेनानियों के संबंध में जानकारी दी गई।
कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जसबीर देशवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के तमाम कांग्रेस पदाधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस सरकार ने महात्मा गांधी के सिद्घान्तों पर चलकर इस देश को विकास के चरम पर पहुंचाया है। बापू गांधी के सपनों को पूरा करने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी के नेतृत्व में देश-प्रदेश में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की है। इस मौके पर यूथ कांग्रेस महासचिव प्रमोद सहवाग, जींद ब्लॉक प्रधान ऋषिपाल, जुलाना से वरिष्ठ नेता धमेंद्र ढुल, शहरी प्रधान बनारसीदास वर्मा, नरेंद्र सिंह श्योकंद, वरिष्ठ नेता रामकरण दास मंगला, प्रेस प्रवक्ता सुनील जुलानी, राममेहर मलिक, धर्मसिंह जामनी, जयपाल पिंडारा, राजेश मोर, सतबीर ढुल, डॉ. सुरेश देव कौशिक, सुखविन्दर कौर, बिमला सिवाच, सुशीला ठाकुर, उर्मिला शर्मा, बाला शर्मा, अजमेर रेढू, सूर्यप्रकाश, रामफल कुंडू, जगदेव रेढू, समरजीत, ओमप्रकाश देशखेड़ा, पवन गर्ग, आजाद कंडेला, साहब मलिक आदि कांग्रेसी नेता मौजूद थे। उधर, ढाठरथ गांव में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शमशेर ढाठरथ ने ग्रामीणों के साथ श्रद्धांजलि दी।