- Hindi News
- रोहतक से बुलाया लाइनमैन 80 फीसदी झुलसापावर हाउस में फाल्ट, हड़ताल के कारण स्थानीय स्टाफ से नहीं मि
रोहतक से बुलाया लाइनमैन 80 फीसदी झुलसापावर हाउस में फाल्ट, हड़ताल के कारण स्थानीय स्टाफ से नहीं मिली मदद, अफसरों की मौजूदगी में हादसा
भास्कर न्यूज - झज्जर
गुडग़ांव रोड स्थित पावर हाउस में फाल्ट दूर करने के लिए रोहतक से बुलाया लाइनमैन करंट लगने से झुलस गया। उसे गंभीर हालत में में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गुडग़ांव रैफर कर दिया। वह 80 फीसदी झुलसा बताया जा रहा है।
बारिश और रात के अंधेरे में लाइनमैन को बुलाया
झज्जर गुडग़ांव रोड पर मौजूद पावर हाउस में बारिश के कारण फाल्ट पैदा हो गया था, कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण अधिकारियों को स्थानीय स्टाफ से मदद नहीं मिल पा रही थी, लिहाजा झज्जर की छावनी के रहने वाले एवं रोहतक में तैनात लाइनमैन राजन सैनी को बुलाया गया। प्रशासन के दबाव के चलते निगम के अधीक्षक अभियंता, कार्यकारी अभियंता, एसडीओ भी मौके पर मौजूद थे। रात अंधेरा व बारिश के मौसम के बावजूद सैनी को फाल्ट दूर करने के लिए कहा गया। वह अधिकारियों के मार्ग दर्शन के मुताबिक फाल्ट दूर करने में जुटा था, तभी तेज स्पार्क निकला, जिसके कारण वह झुलस गया। मौके पर मौजूद दूसरे स्टाफ की मदद से उसे हाथों
में उठाकर पावर हाउस से बाहर लाया गया और उसके बाद सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के सबदरजंग अस्पताल भेजा गया।
अधिकारियों ने झाड़ा पल्ला
हादसे के बाद अब कोई भी अधिकारी कर्मचारी के झुलसने के मामले में जिम्मेदारी नहीं ले रहा है। बुधवार रात करीब आठ बजे हुए हादसे के दौरान कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। अधीक्षक अभियंता वीके कत्याल ने भी इस मामले में किसी की गलती नहीं मानी है और वह इस तकनीकी गलती को प्रेशर में हुआ हादसा बता रहे हैं।