- Hindi News
- पूजा, विकास और मंजीत स्पैट के तीसरे दौर में
पूजा, विकास और मंजीत स्पैट के तीसरे दौर में
झज्जर - यूनिवर्सल सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोरिया के छात्रों ने स्पैट 2014 की दूसरे स्तर की प्रतियोगिता में परचम लहराया। मातनहेल में स्पैट 2014 द्वितीय राउंड में पूजा गोरिया, विकास व मंजीत निवासी सुधराना ने स्पैट 2014 के तृतीय राउंड के लिए क्वाली फाई किया। इस उपलब्धि पर स्कूल निदेशक महेंद्र सिंह भाकर, प्राचार्य निशा श्योराण ने विजेता छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।