- Hindi News
- रिटायर्ड कर्मचारी संघ 28 को रोहतक में देगा धरना
रिटायर्ड कर्मचारी संघ 28 को रोहतक में देगा धरना
रिटायर्ड कर्मचारी संघ 28 को रोहतक में देगा धरना
बेरी - रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा गुरुवार को एक आपातक बैठक हुई, इसमें मांगों को लेकर 28 जनवरी को रोहतक में धरना दिए जाने के बारे में फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता बेरी में कृष्ण दुजाना ने की। इस मौके पर बेरी ब्लॉक के प्रधान ओमप्रकाश ने बताया कि 28 जनवरी को रोहतक के मानसरोवर पार्क में रिटायर्ड कर्मचारी संघ की मांगों को लेकर धरना दिया जाएगा। जिला प्रधान हवासिंह राठी ने सभी रिटायर्ड कर्मचारियों को धरने में पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर जोरावर सिंह, सूरजभान, गजानंद, महेंद्र सिंह, जगदीश, रणधीर सिंह, मांगेराम, राजेंद्र, रामेहर मौजूद रहे।