- Hindi News
- खेड़ी जट्ट कुश्ती नर्सरी के लिए ट्रायल 30 को
खेड़ी जट्ट कुश्ती नर्सरी के लिए ट्रायल 30 को
भास्कर न्यूज - झज्जर
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी झज्जर द्वारा जारी बयान में बताया गया कि डे बोर्डिंंग कुश्ती खेल नर्सरी खेड़ी जट्ट के लिए ट्रायल ३० जनवरी को होगा, जिसमें छठी से आठवीं कक्षा तक लड़कों को अंडर १४ आयु वर्ग को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा डे बोर्डिंग कुश्ती नर्सरी के जूनियर व सीनियर वर्ग के लड़कों का ट्रायल ३१ जनवरी को ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम, बहादुरगढ़ में लिया जाएगा।