- Hindi News
- अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छापा, मिली खामियां संचालक पर केस दर्ज
अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छापा, मिली खामियां संचालक पर केस दर्ज
भास्कर न्यूज - झज्जर
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने झज्जर के प्रवेश अल्ट्रासाउंड केंद्र पर गुरुवार को छापामारी कई खामियां पकड़ी और अनियमितताएं मिलने पर इसके संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। छापेमार टीम में डाक्टर कुलदीप,अमनदीप डीसीओ,मंदीप मान,डिप्टी सीएमओ कुमुद शर्मा,ड्रग इंसपेक्टर राकेश दहिया शामिल रहे। डाक्टर कुलदीप ने बताया कि बहादुरगढ़ में पकड़े गए अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्र की कार्रवाई के बाद जांच के दौरान सामने आ रहे प्रदेशभर के विभिन्न केंद्रों पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है और यह कार्रवाई भी उसी का हिस्सा है।
पीएनडीटी एक्ट का उल्लंघन
स्वास्थ्य विभाग की टीम को जांच के दौरान संचालक द्वारा फार्म एफ नहीं भरा जाना पाया है, जिसके कारण यह पीएनडीटी एक्ट व सेक्शन 4 का उल्लंघन पाया गया है। इसी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। सिटी चौकी प्रभारी प्रदीप ने बताया कि डाक्टर कंवलराज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, लेकिन वह फरार है। उसकी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।