पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 148 श्रमिकों की रिहाई के लिए सड़क पर उतरे सहकर्मी

148 श्रमिकों की रिहाई के लिए सड़क पर उतरे सहकर्मी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बेरी
गुडग़ांव की मारुति सुजुकी में श्रमिकों व प्रबंधन का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। विवाद के बाद कई श्रमिकों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। वहीं, कथित झगड़े में शामिल 148 कर्मचारी अभी जेल में हैं। अपनी इस मांग को लेकर अब श्रमिकों ने कैथल से जनजागरण यात्रा शुरू की है, जो पैदल चलते हुए 31 जनवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचेगी।
शुक्रवार को यह जनजागरण यात्रा झज्जर जिले के दुजाना गांव में प्रवेश कर गई। यूनियन के सदस्यों ने दुजाना गांव में सभा को संबोधित किया। इनका कहना था विवाद के बाद 18 महीने से 148 श्रमिक जेल में बंद हैं। इसी के विरोध में यूनियन की 15 जनवरी से कैथल जिला सचिवालय से अपनी यह जनजागरण यात्रा शुरू की हुई है, जो 31 को हरियाणा के विभिन्न शहरों से होती हुई 31 को दिल्ली पहुंचेगी। गुरुवार को मांगों के संबंध में सीएम को ज्ञापन भेजा गया था। जनजागरण यात्रा में मारुति के मजदूरों और उनके परिजन 31 जनवरी को दिल्ली जंतर-मंतर पर विशाल जनसभा कर श्रमिकों की रिहाई की मांग से संबंधित राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जाएगा।