आकाश, हेमंत व मंजीत ने जीता स्वर्ण
भास्कर न्यूज - झज्जर
19 से 22 जनवरी तक नरवाना में आयोजित की गई अंडर-16 ग्रामीण राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में एचडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल साल्हावास के खिलाड़ी आकाश, हेमंत व मंजीत जाखड़ ने अपने खेल का श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। हैंडबाल कोच रामभगत ने बताया कि राष्ट्रीयस्तर की हैंडबाल प्रतियोगिता में देशभर की लगभग 30 टीमों ने भाग लिया।
आकाश जाखड़, हेमंत जाखड़ व मंजीत जाखड़ ने हरियाणा राज्य की ओर से खेलते हुए अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर न केवल अपने जिले का नाम रोशन किया है बल्कि राज्य के गौरव को भी बढ़ाया है। गौरतलब है कि इससे पहले विद्यालय के छात्र अनुज जाखड़ ने जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य व हरीश ने अंडर-19 स्कूली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर निदेशक रमेश गुलिया, बलजीत नेहरा, बलराज फौगाट, सुरेंद्र फौगाट व प्राचार्य ईश धींगड़ा ने खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाया।
नरवाना में अंडर-16 ग्रामीण राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता