- Hindi News
- श्रेष्ठ प्रदर्शन वाले विद्यार्थी सम्मानित
श्रेष्ठ प्रदर्शन वाले विद्यार्थी सम्मानित
भास्कर न्यूज - झज्जर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दूबलधन व कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दूबलधन में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व सैनिक शिक्षा समिति द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में शिक्षा, खेलों व सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्राओं को
सम्मानित किया।
कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें हरियाणवीं गीत, भजन, देशभक्ति गीत, भाषण व भू्रण हत्या, दहेज प्रथा तथा अनपढ़ता पर लघु नाटिका की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर शिक्षा समिति के प्रधान कैप्टन उमेद सिंह ने बताया कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है, जो विद्यार्थी आलस्य त्याग कर नियमित पढ़ाई करता है उसको मंजिल जरूर मिलेगी। इस अवसर पर प्राचार्य अनिल कुमार ने पूर्व
सैनिक शिक्षा समिति का आभार व्यक्त किया।
वरिष्ठ प्राध्यापक राजकुमार ने शिक्षा समिति पदाधिकारियों को स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर चंद्रभान, हवा सिंह, बलवंत, सूबेदार प्रताप सिंह, कैप्टन नगेंद्र, सूबेदार मेजर जयप्रकाश, सूबेदार कपूर सिंह व आजाद सिंह डागर मौजूद रहे।