पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीरंदाजी में यतिंद्र को प्रथम स्थान

तीरंदाजी में यतिंद्र को प्रथम स्थान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर - राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ के छात्र यतिंद्र ने चेन्नई में आयोजित ओपन तीरंदाजी प्रतियोगिता में 30 मीटर, 50 मीटर, 70 मीटर व 90 मीटर प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता से लौटकर आए यतिंद्र का कालेज के प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत राव ने छात्र को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा के सहायक प्रोफेसर बसंत कुमार, डॉ. जेएस मोर, डॉ. राजेश, डॉ. अनीता, डा. अमरदीप, डॉ. सुरेंद्र, डॉ. राजेश धनखड़, डॉ. प्रीतम, डॉ. राजेश कुमार, अमित सहगल, सर्वेशानंद डिप्टी सुपरिटेंडेंट, पवन ग्रेवाल
मौजूद रहे।