पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिलाना से 5 लाख की भेड़ चोरी

सिलाना से 5 लाख की भेड़ चोरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - झज्जर
सिलाना गांव में एक पशु पालक की गुरुवार की रात 80 भेड़ चोरी हो गईं। जिसकी कीमत पांच लाख रुपए से अधिक की बताई जा रही है। इस मामले में अभी केस दर्ज नहीं किया है। इंस्पेक्टर जितेंद्र ने बताया कि अभी पीडि़त व्यक्ति अपने स्तर पर भेड़ों को खोजने की बात कह रहे हैं। यदि वे शिकायत देते हैं तब मामले भी दर्जकर लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक सिलाना गांव के छोटू नामक पशुपालक का परिवार गुरुवार रात करीब दस बजे सो गया। सुबह उठे तब बाड़े से करीब 80 भेड़ गायब थीं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि चोरी हुई भेडों की संख्या को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। मामले में फोरेंसिक टीम की भी मदद ली गई है।