- Hindi News
- रिहर्सल पूरी, विस उपाध्यक्ष करेंगे ध्वजारोहण
रिहर्सल पूरी, विस उपाध्यक्ष करेंगे ध्वजारोहण
भास्कर न्यूज - झज्जर
जहांआरा बाग स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह रविवार 26 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। समारोह में मुख्यातिथि विधानसभा उपाध्यक्ष अकरम खान होंगे। उनके द्वारा सुबह ध्वजारोहण के बाद परेड की सलामी ली जाएगी। तैयारियों के तहत शुक्रवार को स्टेडियम में रिहर्सल कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
डीसी अजित बालाजी जोशी ने गरिमापूर्ण व भव्य ढंग से मनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। डीडीपीओ विशाल कुमार, डीआईपीआरओ व डीईओ साधुराम रोहिल्ला के नेतृत्व में में समारोह में भाग लेने वाली सभी टीमों ने पूर्ण ड्रेस रिहर्सल की। गणतंत्र दिवस समारोह में मार्च पास्ट जिला पुलिस, महिला पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी की सीनियर व जूनियर विंग की टुकड़ी, गल्र्स गाइड की टुकड़ी द्वारा किया जाएगा। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व क्षेत्र के छात्रों द्वारा मास पीटी शो का आयोजन किया जाएगा। समारोह को भव्य व मनमोहक बनाने के लिए जिले के विभिन्न स्कूलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी। डीसी ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह को शांतिप्रिय व गरिमा मय पूर्ण ढंग से मनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से भी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह, एडीसी जगदीश शर्मा, एसडीएम प्रदीप डागर व नगराधीश सतीश यादव ने समारोह की अंतिम रिहर्सल का जायजा लिया।
पाटौदा में तैयारियों जोरों पर
जीएवी पब्लिक स्कूल पाटौदा में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। गणतंत्र दिवस के उत्सव पर विद्यार्थियों की विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं होंगी। प्रबंधक प्रदीप कौशिक ने बताया कि 26 जनवरी 1950 को हमारे संविधान के पास होने के बाद हम लोकतंत्र में खुली सांस ले रहे हैं।
गणतंत्र दिवस समारोह में जिला पुलिस, महिला पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड की टुकडिय़ां करेंगी मार्चपास्ट
स्टेडियम के बाहर सड़क तैयार की
शहर के जहांआरा बाग स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के तहत शुक्रवार को स्टेडियम के बाहर साफ-सफाई व सड़क किनारे टाइल लगाने का काम चला। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भी विशेष तैयारियों के तहत वाइट वॉश व सफाई का काम चला। वहीं स्टेडियम में टेंट व कुर्सियों की व्यवस्था की दिशा में भी काम शुरू कर दिया गया है।