पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रसेन महिला कॉलेज में मतदाता दिवस आज

अग्रसेन महिला कॉलेज में मतदाता दिवस आज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - झज्जर
शनिवार 25 जनवरी को जिलास्तर का राष्ट्रीय मतदाता दिवस महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय झज्जर में प्रात 9:00 बजे मनाया जाएगा। इस राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अजित बालाजी जोशी अध्यक्ष होंगे।
नायब तहसीलदार चुनाव दिनेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर युवा मतदाताओं के फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र वितरित किए जाएंगे। खंड व जिलास्तर पर आयोजित स्लोगन, पोस्टर, डिक्लेरेशन व निबंध आदि प्रतियोगिताओं को उपायुक्त द्वारा ईनाम वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुन:निरीक्षण के दौरान प्राप्त फार्म नंबर 6 के सभी पहचान पत्र तैयार हो चुके हैं, जो विधानसभा क्षेत्रवार निर्वाचक/सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों द्वारा आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस के कार्यक्रमों में वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में प्रत्येक मतदान केंद्र पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा व पहचान पत्र बांटे जाएंगे।