- Hindi News
- वेतनमान के लिए काले बिल्ले लगाकर डाक्टरों ने किया विरोध
वेतनमान के लिए काले बिल्ले लगाकर डाक्टरों ने किया विरोध
भास्कर न्यूज - झज्जर
पंजाब के समान वेतनमान सहित अन्य मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों ने शुक्रवार को रोष स्वरूप काले बिल्ले लगाए व आगामी रणनीति के लिए 26 जनवरी को रोहतक में प्रदेशस्तरीय बैठक में पहुंचने का आह्वान किया गया।
विरोध के चलते सिविल अस्पताल सहित जिले के अन्य अस्पतालों में डाक्टरों ने काले बिल्ले लगाकर मरीजों की जांच की। हरियाणा सिविल मैडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के झज्जर के प्रधान डॉ. जगवेंद्र जाखड़ ने बताया कि सीएम से प्रदेश के चिकित्सकों की वेतन व अन्य मांगों को लेकर कई बार चर्चा हो चुकी है। वहीं सीएम के द्वारा दो बार विधानसभा में पंजाब से ज्यादा वेतन दिए जाने की घोषणा कर चुके हैं, लेकिन घोषणा किए जाने के बाद भी चिकित्सकों को पंजाब के समान वेतनमान दिए जाने की पहल जमीन स्तर पर नहीं की गई है। डॉ. जाखड़ ने बताया कि डॉक्टरों ने काले बिल्ले लगाकर अपनी नाराजगी का इजहार किया है और 26 जनवरी को राज्य स्तरीय बैठक के दौरान अहम फैसला आंदोलन का लिया जाएगा।
एनआरएचएम के तहत मिल रहा अधिक वेतन
ग्रामीण क्षेत्र में सुविधाएं नहीं है। वहीं दूसरी ओर एनआरएचएम के तहत डाक्टरों को अधिक वेतन दिया जा रहा है, जबकि अन्य को काफी कम। यह एक प्रकार का भेदभाव है। चिकित्सकों को अपने मूल चिकित्सा के कार्य के अलावा दूसरा काम देखना पड़ रहा है, जिसके कारण इस प्रोफेशन में कम लोग आगे आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले सालों में ढाई सौ चिकित्सकों की भर्ती की गई थी, लेकिन उन्होंने ज्वाइन नहीं किया। सिरसा में दो चिकित्सक वेतन में अंतर होने के कारण नौकरी छोड़कर एनआरएचएम स्कीम के तहत काम करने लगे हैं।
26 को रोहतक में प्रदेशस्तरीय बैठक