पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टग ऑफ वार प्रतियोगिता में जुपीटर स्कूल प्रथम

टग ऑफ वार प्रतियोगिता में जुपीटर स्कूल प्रथम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - झज्जर
जुपीटर पब्लिक स्कूल में अंतरविद्यालय रस्साकसी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिला झज्जर के सीबीएसई मान्यता प्राप्त स्कूलों ने भाग लिया। जुपीटर पब्लिक स्कूल, रोहद की लड़कों की टीम प्रथम स्थान पर रही व बाल विकास सी$सै$ स्कूल बहादुरगढ़ की टीम द्वितीय स्थान पर व आरसीएम पब्लिक स्कूल, की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता में जुपीटर स्कूल के सचिन, दीपक, भुवनेश, अरूण, पंकज, विवेक, मोहित, हितेश ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। जुपीटर पब्लिक स्कूल की लड़कियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रथम स्थान
प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में जुपीटर स्कूल की चक्षु, अंशु, सोमी, कोमल, प्रीती, निशिता, निशा, अंजू, प्राची ने भाग लिया।
जुपीटर स्कूल के निदेशक राजकुमार रूहिल ने खिलाडिय़ों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बधाई दी। स्कूल प्राचार्य राजपाल सिंह सनवाल ने विजेता खिलाडिय़ों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जुपीटर स्कूल के बच्चे न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि खेलों में भी प्रतिभावान हैं। उन्होंने बच्चों को भविष्य में भी बेहतर
प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने कहा कि इस बड़ी उपलब्धि का श्रेय खेल प्रशिक्षक कृष्ण रूहिल व बच्चों द्वारा की मेहनत को जाता है।



रस्सा कसी प्रतियोगिता में भागीदारी करते ज्यूपीटर स्कूल की लड़कियां।