पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा चाक चौबंद

गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - झज्जर
गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस टीमों ने शहर का दौरा किया और वाहनों की जांच पड़ताल की। एसपी के निर्देश पर झज्जर, बहादुरगढ़ व बेरी क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के होटल, धर्मशालाओं में जाकर जांच पड़ताल की। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 400 से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं, 17 पुलिस नाकों को पूरी तरह से अलर्ट कर दिया गया है।
एसपी बलबीर सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर बस अड्डे, रेलवे स्टेशन व भीड़ वाले क्षेत्र में पुलिस तैनात कर दी है। करीब 400 से अधिक जवान ड्यूटी पर तैनात हैं।
राइडर, पीसीआर की गश्त जारी है। उन्होंने बताया कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सादी वर्दी में पुलिस तैनात कर दी गई है। दमकल विभाग व अस्पताल प्रशासन को भी अलर्ट कर दिया है। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए बहादुरगढ़ और झज्जर में क्विक एक्शन दस्ता तैनात है। दिल्ली और जिले की मार्गों पर नाकेबंदी कर आने व जाने वाले वाहनों की गहनता से छानबीन की जा रही है।
वाहनों के किए चालान
ट्रैफिक प्रभारी दिलावर सिंह ने बताया कि आला अधिकारियों के निर्देश पर शहर में वाहनों की जांच पड़ताल का काम जारी है। दो सौ अधिक वाहनों की जांच की गई वहीं 35 वाहनों के चालान भी किए गए हैं। सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर वाहनों की जांच का काम रविवार को भी चलेगा। संदिग्ध वाहनों पर पुलिस की पूरी नजर है।
चौकी, थानों व नाकों पर दिए बदमाशों को फोटो : आतंकी गतिविधियों व कुख्यात बदमाशों को पकडऩे के लिए उनके फोटो थाने, चौकियों व नाकों पर दिए गए हैं, ताकि उनकी तत्काल धरपकड़ हो सके। अधिकारियों का कहना है कि इसी प्रकार की व्यवस्था जल्द पीसीआर, हाइडरों
पर तैनात पुलिसकर्मियों के पास बनाई जाएगी।