पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार विधानसभा में आए 31732 नए मतदाता

चार विधानसभा में आए 31732 नए मतदाता

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - झज्जर
झज्जर जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 31732 नए मतदाता जिनमें 16435 पुरुष व 15297 महिला मतदाताओं को जोड़ा गया है। ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ पर नए मतदाताओं ने भारत की नागरिकता में आस्था रखने की शपथ ली। अग्रसेन महिला जिलास्तरीय समारोह में उपायुक्त ने वितरित किए वोटर कार्ड इस मौके पर डीसी अजित बालाजी जोशी ने कहा कि वर्ष 2014 देश व राज्य के भविष्य की आधारशिला रखने के लिए मतदाता उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।
उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार की शक्ति के बारे में जागरूक करते हुए मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने उपस्थित छात्राओं को मतदाता शपथ दिलवाई तथा नए बने मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में उपमंडल अधिकारी ((ना.))झज्जर प्रदीप डागर ने कहा कि आज के कार्यक्रम का ध्येय आमजन को मतदाता के अधिकार के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि झज्जर जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 31,732 नए मतदाता जिनमें 16,435 पुरुष व 15,297 महिला मतदाताओं को जोड़ा गया है। मतदाता पहचान पत्र के माध्यम से मतदाता को देश की नागरिकता प्राप्त होती है। नगराधीश सतीश यादव ने भी कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मताधिकार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीएलओ की सक्रिय भागीदारी के बलबूते नए मतदाताओं को जोड़ा गया है। निर्वाचन उप तहसीलदार दिनेश कुमार ने विभागीय गतिविधियों से अवगत कराते हुए मुख्यातिथि व अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मास्टर महेंद्र व महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा मतदाताओं के अधिकारों को जागरूक करती कविताओं का भी पाठन किया गया। इस मौके पर तहसीलदार श्यामलाल, उप जिला शिक्षा अधिकारी सीपी दलाल, प्राचार्य राजबीर दहिया, हास्य कवि मास्टर महेंद्र उपस्थित रहे।