वकीलों ने किया वर्क सस्पेंड
भास्कर न्यूज - झज्जर
सप्ताह में कोर्ट का कामकाज पांच दिन का किए जाने की मांग को लेकर शनिवार को वकीलों ने वर्क सस्पेंड किया, जिसके कारण अदालती कार्रवाई प्रभावित रही।
सुबह से ही जिला बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं ने वर्क सस्पेंड रखा। प्रधान अजीत सिंह ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन की शुक्रवार को हुई बैठक में यह फैसला किया गया था कि पांच दिन का सप्ताह किया जाए। शनिवार को सभी कोर्ट की छुट्टी हो। वकीलों ने यह भी फैसला किया कि जब तक पांच दिन का सप्ताह नहीं किया जाएगा, तब तक वकील हड़ताल रखेंगे। फैसले की प्रति पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट भी भेजी है। बार प्रधान अजीत सोलंकी, ललित मोहन, वरुण ग्रेवाल, धीरज कौशिक, विनय ने बताया कि इस मामले में अब एक फरवरी को रोहतक में बैठक होगी, जिसमें हरियाणा के सभी जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल होंगे।
कोर्ट का कामकाज सप्ताह में पांच दिन किए जाने की मांग