- Hindi News
- ढाकला निवासी व्यक्ति पर चाकू से हमला, जख्मी
ढाकला निवासी व्यक्ति पर चाकू से हमला, जख्मी
झज्जर - सब्जी लेकर घर लौट रहे एक व्यक्ति पर उनके पड़ोस में रहने वाले युवक ने चाकू से हमला कर दिया। पेट व टांगों पर गंभीर घाव होने के कारण उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीडि़त ढाकला गांव निवासी बाले पुत्र मीर सिंह ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले रणबीर पुत्र मुखत्यार, 10 सालों से जमीन को लेकर रंजिश पाले हुए हैं। शनिवार सुबह जब वह गांव की एक दुकान से सब्जी लेकर घर लौट रहा था, तब रणबीर ने उसपर चाकू से हमला किया। मामले की शिकायत पुलिस को भी गई है। पीडि़त का आरोप है कि इससे पूर्व भी उसपर हमले किए जाते रहे हैं।