पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्रेकर से टकराकर बाइक सवार दंपती घायल

ब्रेकर से टकराकर बाइक सवार दंपती घायल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - झज्जर
बहुझोली से रायपुरा की ओर जा रहे पति-पत्नी ब्रेकर से टकराकर गिरे और घायल हो गए। उनको उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार महेश शनिवार सुबह करीब 11 बजे अपनी पत्नी सोनिया के साथ रायपुरा अपनी ससुराल जा रहे थे। रास्ते में ब्रेकर पर सफेद पट्टी न होने के कारण उनकी तेज गति से आ रही बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिसके कारण दोनों सड़क पर जा गिरे और उनके हाथ पांव और सिर में चोट आई। दोनों को राहगीरों की मदद से सिविल अस्पताल लाया गया।