पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रधानपद पद के लिए चार ने ठोंकी ताल

प्रधानपद पद के लिए चार ने ठोंकी ताल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - झज्जर
सिलानी जालिम की बाबा बालकदास मंदिर कमेटी के चुनाव को लेकर घमाशान शुरू हो गया है। शुक्रवार नामकंनपत्र दाखिल करने के दिन प्रधान सहित पांच पदों के लिए चार-चार लोगों ने ताल ठोक दी। नामवापसी की तिथि 27 जनवरी है।
बता दें कि बाबा बालकदास मंदिर कमेटी के प्रधान पद को लेकर विवाद पैदा बना रहा था, जिसके चलते ग्रामीणों का आरोप था कि मंदिर कमेटी पर चंद लोगों का कब्जा है। यह मामला आखिरकार कोर्ट पहुंचा और अब कोर्ट के आदेश पर प्रशासन द्वारा चुनाव कराए जा रहे हैं।
चुराव दो फरवरी को
दो फरवरी को होने वाले चुनाव को लेकर शुक्रवार को प्रधान पद के लिए रवेंद्र, अशोक, राजबीर व भूपेंद्र। उपप्रधान पद के लिए ईश्वर, सुरेश, अजय, कुलदीप। सचिव पद के लिए जयनारायण, रवेंद्र कुमार, दलबीर व जगत सिंह। सहसचिव के लिए जगबीर, ओमप्रकाश, देवराज व सत्यवान, कोषाध्यक्ष पद के लिए धनराज, कृष्ण कुमार, जितेंद्र व देवेंद्र चुनाव मैदान में आ गए हैं।
दो सौ मतदाताओं की
सूची जारी
इससे पूर्व चुनाव के लिए 16 जनवरी को 200 सदस्यों की मतदाता सूची जारी की गई थी। नायब तहसीलदार कम रिटर्निंग ऑफिसर बाबा बालकदास मंदिर कमेटी संकल्प सिंह ने बताया है कि बाबा बालकदास कमेटी के चुनाव 2 फरवरी को होने है। इस संबंध में 16 जनवरी को मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी। एतराज सुनने के पश्चात उपरोक्त सूची को ही अंतिम मतदाता सूची माना गया है। उन्होंने बताया कि नामवापसी की अंतिम तिथि 27 जनवरी है। इसके बाद पुलिस विभाग को चुनाव के दिन सुरक्षा व्यवस्था के लिए पत्र लिखा जाएगा।