पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रमिकों की यात्रा झज्जर पहुंची

श्रमिकों की यात्रा झज्जर पहुंची

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - झज्जर
गुडग़ांव की मारुति सुजुकी में श्रमिकों व प्रबंधन का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। जिसको लेकर प्रदेश में अब श्रमिकों की ओर से जनजागरण यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा शनिवार को झज्जर पहुंची। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
कैथल से शुरू हुई जनजागरण यात्रा
कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों का कहना था कि विवाद के बाद कई श्रमिकों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वहीं कथित झगड़े में शामिल 148 कर्मचारी अभी जेल में हैं। अपनी इस मांग को लेकर अब श्रमिकों ने कैथल से जनजागरण यात्रा शुरू की है, जो पैदल चलते हुए 31 जनवरी को दिल्ली के जंतरमंतर पर पहुंचेगी। जनजागरण यात्रा झज्जर जिले के दुजाना से होती हुई शनिवार को शहर में प्रवेश कर गई। यूनियन के सदस्यों ने बताया कि 18 महीने से 148 श्रमिक जेल में बंद है। जिसके विरोध में यूनियन की 15 जनवरी से कैथल जिला सचिवालय से अपनी यह जनजागरण यात्रा शुरू की हुई है, जो विभिन्न शहरों से होती हुई 31 जनवरी को दिल्ली पहुंचेगी।